जागृति महिला मंडल ने मनाया सावन महोत्सव

पंकज पोरवाल | 18 Aug 2023 02:39

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। जागृति महिला मण्डल के द्वारा आज एक निजी फार्म हाऊस पर देश प्रेम और सावन महोत्सव की अलग ही छटा देखने को मिली। अध्यक्ष लीला राठी के अनुसार स्वाधीनता दिवस पर सावन महोत्सव का लहरिया उस पर तिरंगे की टोपी और झंडे ने सभी का मनमोह लिया। सभी के दिलों में त्यौहार की खुशी के साथ-साथ देश भक्ति की झलक भी देखने को मिली। सचिव निशा सोनी के अनुसार इस अवसर पर पश्चिमांचल अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की संगठन मंत्री ममता मोदानी के सानिध्य में प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या आगीवाल व पूर्व नगर अध्यक्ष गायत्री मून्दड़ा के आतिथ्य में सभी के द्वारा देशभक्ति गीत अंतराक्षरी के रूप में, हाऊजी व कई तरह के गेम्स खिलाये गये। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सभापति मंजु पोखरना ने सभी विजेताओं को पुरूस्कृत किया। इस अवसर पर सुधा चाण्डक, अनिता सोमानी ने मंच का संचालन किया। मधु देवपुरा, सीमा बिड़ला, स्नेहलता तोषनीवाल, रंजना बिड़ला, दुर्गा राठी, भगवती गग्गड़, कल्पना माहेश्वरी, पार्वती लढ़ा, आशा बियाणी, सुनीता जाजु, सुनन्दा गेलड़ा, वन्दना, सुनीता जागेटिया, रेणु कोगटा, मधु काबरा, राजकुमारी राठी, जया राठी आदि उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C