साध्वी प्रितीसुधा के सानिध्य मे गुरूभगवंतो की जन्म जयंती पर तृतीय दिवस पर हुआ सह जोड़े जाप

पंकज पोरवाल | 25 Aug 2023 06:32

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा सामूहिक जाप करने से जीवन मे सुख आते है और दुःखः दूर हो जाते है। शुक्रवार को मरूधर केसरी एवं लोकमान्य संत रूपमुनि महाराज पंच दिवसीय जन्मजयंती आयोजन कार्यक्रम के अर्तगत तृतीय दिवस अहिंसा भवन शास्त्री नगर मे महासती प्रितीसुधा, साध्वी उमराव कंवर के सानिध्य मे महामंत्र नवकार का सह जोड़ें जाप रखा गया। सैकड़ों महिलाओ और पुरूषों ने सामूहिक रूप से महामंत्र का जाप किया गया। सामूहिक जाप से पूर्व साध्वी प्रितीसुधा ने कहा कि नवकार मंत्र जाप का फल कभी निश्फल नहीं जाता है । इसके वाचन और श्रवण से आत्मा और मन पवित्र हो जाता है। इसका फल आत्म कल्याणकारी तो है ही साथ जीवन मे जो बांधाये और विपदाएं आती है, वो महामंत्र के सिमरन से टल जाती है। अनादि और अभेद्य मंत्र है। जो मनुष्य मर्यादा मे रहकर प्रतिदिन नवकार का जाप करता है। वो प्रांणी अपनी यश कीर्ति को बढ़ा सकता है जीवन के सुखो को भोगकर आत्मा को परमात्मा बना सकता है। अहिंसा भवन शास्त्री नगर के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बाबेल ने बताया कि जाप मे शहर के अनेक उपनगरों और अहिंसा भवन के अशोक पोखरना,सुशील चपलोत, रिखबचंद पीपाड़ा आदि पदाधिकारियों और महिला मंडल चंदनबाला की अध्यक्षा नीता बाबेल,मंजू पोखरना उमा आंचलिया,संजूलता बाबेल,मंजू बाफना,रजनी सिंघवी ने सैकड़ों श्रध्दांलूओ के साथ सामूहिक रूप से महामंत्र नवकार के जाप मे भाग लिया। निलिष्का जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सहजोड़े जाप और प्रवचन मे पधारने वाले सभी भाई बहनों को अशोक कुमार गुगलिया और हेमन्त आंचलिया की ओर से प्रभावना दि गई ।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C