तीन बड़े शहरों में हड़ताल बेअसर: राजस्थान के 47 जिलों में नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल, कंपनी संचालित 60 पंप खुले रहेंगे

Dainik Bhilwara | 15 Sep 2023 07:35

फोटो जोधपुर शहर का है। यहां हड़ताल का समर्थन नहीं किया गया है। शहर के सभी 74 पंप पर पेट्र्रोल-डीजल मिल रहा है।

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। राजस्थान के 50 में से 47 जिलों में आज सुबह से पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो गया है। वैट घटाने की मांग नहीं मानने पर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। हालांकि, अलवर, कोटा और जोधपुर शहर के करीब 500 पंप इस हड़ताल से अलग-अलग कारणों से बाहर हो गए हैं। वहीं, प्रदेश में कंपनी संचालित 60 पंप भी काम कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को भी 8-8 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई थी। इस दौरान प्रदेश के करीब 7 हजार पंप बंद रहे थे।

प्रदेश के 60 कोको पंप पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल

प्रदेश के सभी पंपों पर पेट्रोल, डीजल व सीएनजी- एलपीजी की सप्लाई नहीं होगी। पंप मालिकों ने वैट कम करने की मांग रखी थी, लेकिन सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। सरकार के किसी भी प्रतिनिधी ने डीलर्स से संपर्क नहीं किया।

वहीं, कंपनियों द्वारा संचालित प्रदेशभर के 60 पंपों पर पेट्रोल व डीजल की बिक्री की जा रही है। इनमें जयपुर के भी 8 कोको पंप शामिल हैं। हड़ताल से प्रदेश के करीब से 6500 पंप बंद हैं।

जोधपुर-अलवर-कोटा शहर के पेट्रोल पंप खुले

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसो. की पेट्रोल पंप हड़ताल का जोधपुर शहर में असर दिखाई नहीं दे रहा। संभागीय अध्यक्ष गोपालसिंह रूदिया ने कहा कि शहर के 74 पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के पंप बंद है।कोटा जिले में सभी पेट्रोल पंप खुले हुए हैं। कोटा पेट्रोल डीजल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुमित सिंह बेदी ने कहा जिले के सभी 250 पंप पर बिक्री चालू है। कल प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला था, जहां आश्वासन के बाद जनता के हित को देखते हुए फिलहाल हड़ताल टाली है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C