शाहपुरा में शौर्य जागरण यात्रा कल पहुंचेगी

मूलचंद पेसवानी | 21 Sep 2023 10:40

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के पूर्ण होने एवं जनवरी माह में विशाल प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व बजरंग दल द्वारा निकाली जा रही शौर्य जागरण यात्रा 22 सितम्बर को शाहपुरा पहुंचेगी। इस मौके पर धरती देवरा में होने वाली धर्मसभा को मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर हंसरामजी महाराज सनातन उदासीन आश्रम भीलवाड़ा संबोधित करेगें।

शाहपुरा में विश्व हिन्दू परिषद व अन्य हिन्दू संगठनों की ओर से शोर्य यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठकें व संपर्क अभियान किया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर फ्लेक्स लगाये जा रहे है। 22 सितम्बर को शाहपुरा में विशाल वाहन रैली के मणियार कोटेज से धरती देवरा पहुंचेगी। जिसका मार्ग में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जायेगा। इसके बाद विशाल धर्म सभा रहेगी जिसमें महंत मोहन शरणजी शास्त्री निंबार्क आश्रम भीलवाड़ा का भी आशीर्वचन रहेगा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C