रामपुरा आगुचा में 34वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह आयोजित

पंकज पोरवाल | 14 Dec 2023 07:46

मिल हैड कैलाश विश्नोई ने पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण की दिलाई शपथ

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में 34वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु अजमेर में निरीक्षण दलों को झण्डी दिखाकर विभिन्न खनन इकाईयों के निरीक्षण हेतु रवाना किया गया। इसी क्रम में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, रामपुरा आगुचा खान इकाई का निरीक्षण बुधवार को किया गया। निरीक्षण दल में जेके सीमेंट निम्बाहेडा से राजेश कुमार रवि की अगुआई में अम्बुजा सीमेंट से अभय वर्मा एवं जावर माईन्स से आनन्द प्रसाद सम्मिलित थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की राजेश कुमार रवि ने कहा कि प्राकृतिक संसाधन हमें प्रकृति की देन हैं अतः हमें पर्यावरण एवं सनिज संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खनन कार्य करना चाहिये। आगुचा खान मजदूर संघ के महामंत्री महेन्द्र कुमार सोनी ने इस प्रकार के आयोजनों से उद्योगों में नई तकनीक के आदान-प्रदान होने के महत्व पर प्रकाश डाला। आगुचा के आई बीयू सीईओ किशोर कुमार ने हरित गैस प्रभाव पर विस्तृत विवरण देते हुए नवीनीकृत ऊर्जा के उपयोग पर बल दिया। साथ ही हिदुस्तान जिंक के पर्यावरण संरक्षण कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी जिसमें इलेक्ट्रीक ट्रकों द्वारा परिवहन, सौर ऊर्जा विस्तारीकरण शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया, स्वागत उद्बोधन इकाई प्रधान संजय शर्मा ने दिया एवं सभी नियमों अधिनियमों का पालन करने पर बल दिया। मिल हैड कैलाश विश्नोई ने पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण की शपथ दिलाई। धन्यवाद ज्ञापन खान प्रबन्धक सचिन देशमुख ने किया एवं संसाधनों के संरक्षण पर बल दिया। मंच संचालन रशीद निमौही ने किया। इस अवसर पर पूर्व में आयोजित प्रतियोगिताओ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भूविज्ञान प्रभारी रंजन गुप्ता, पर्यावारण प्रभारी दिनेश कुमार पालीवाल, सिविल हेड महेन्द्र आढा एवं वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न पहलुओं के आधार पर भूमिगत खदान एवं सतह पर निरीक्षण किया जिसमें प्रदुषण नियंत्रण के उपाय, वैज्ञानिक खनन तरीको, योजनाबद्ध खनन, खनिन संरक्षण, वेस्ट डम्प प्रबन्धन के एवं सामाजिक कार्यों से सम्बन्धित विषय सम्मिलित रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C