अखंड भारत दिवस अभियान के तहत दीप प्रज्वलन कर अखंड भारत का संकल्प लिया

किशन वैष्णव | 02 Jan 2024 01:28

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा। सेवा भारती शाहपुरा द्वारा रेगर बस्ती कलिंजरी गेट पर अखंड भारत दिवस अभियान के तहत अखंड भारत के नक्शे पर दीप प्रज्वलन कर अखंड भारत का संकल्प लिया।भारत माता के चरणों में पुष्पार्चन एवं प्रसाद वितरण किया गया।संस्कृत भारती भीलवाड़ा विभाग संयोजक परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि वह समय दूर नहीं है जब भारत माता फिर से अखंड होगी।कार्यक्रम का आयोजन बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में हुआ।कार्यक्रम में सेवा भारती नगर अध्यक्ष मनीष सुखवाल,विश्व हिंदू परिषद जिला कोषाध्यक्ष भगवत सिंह लूंलास,देवी लाल रेगर,राहुल रेगर,रेणु रेगर,शिवप्रकाश रेगर,सेवा भारती जिला मंत्री गोपाल लाल खारोल,सेवा भारती जिला संरक्षक प्रह्लाद सनाढ्य ने पाथेय प्रदान किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C