BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 4 घंटे मंथन:17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर चर्चा; एक-दो दिन में आ सकती है पहली लिस्ट

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 01 Mar 2024 04:46

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की पहली बैठक दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में गुरुवार देर रात तक चली। करीब 4 घंटे चली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे। इसके अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए 17 राज्यों की 155 सीटों पर मंथन हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर भी चर्चा हुई। कैंडिडेट की लिस्ट का ऐलान 1-2 दिन में किया जा सकता है। इसमें PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नाम हो सकते हैं।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C