आज बिरज में होली रे रसिया पर चंग के साथ नृत्य के साथ दी शानदार प्रस्तुति

पंकज पोरवाल | 20 Mar 2024 05:12

भीलवाड़ा।श्रीराम मंडल सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार देर रात को मंडल अध्यक्ष शांति प्रकाश मोहता के नेतृत्व में मजदूर महासंघ अध्यक्ष पन्नालाल चौधरी के निवास स्थान पटेल नगर में चंग पर सुंदरकांड पाठ की चैपाइयां एवं होली की धमालों व भजनों के साथ फाग महोत्सव मनाया गया। विशिष्ट अतिथि पार्षद संतोष कंवर, बंसीलाल माली, नंदलाल माली, चुन्नीलाल, विक्रम राठौड़ आदि उपस्थित थे। मारवाड़ी व शेखावाटी के कलाकारों ने महाजन छुट्टी दे म्हारी गोरी को परवाना आयो रे, कठे से आओ श्याम कठे से आयो शंकर, राजा बल के दरबार मची रे होली, पगल्या री पायलड़ी भीगे हाथा रो चुड़लो, आज बिरज में होली रे रसिया आदि होली की धमालों व भजनों पर चंग के साथ नृत्य करते हुए शानदार प्रस्तुति दी। चंग वादन में राजपाल ढाका, प्रहलाद शर्मा, बनवारी माली, जगदीश जाट, लक्ष्मण सिंह शेखावत, रामकुमार शर्मा, उपेंद्र गुर्जर, हरि सिंह चौधरी, जसवंत खटोड़, शुभकरण शर्मा, महेश जाट, वासुदेव चारण, प्रताप चैधरी, बलबीर मेघवाल, सुरेश चौधरी आदि व गायक मंगल चंद मिश्रा, किशन चौधरी, सत्यनारायण सैनी, बनवारी लाल सैनी एवं मंडल के रामस्वरूप चैधरी, दिलीप सोनी, प्रेम सोनी, सुभाष शर्मा, सुखदेव पारीक, सुरेश शर्मा, मुकेश वर्मा, अनिल तिवारी, नवीन सोनी, लक्की सैनी आदि सदस्यों एवं सभी भक्तों नें झूमते हुए खूब आनंद लिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C