महेश नवमी महोत्सव के तहत नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने निकाली कार रैली

पंकज पोरवाल | 06 Jun 2024 07:48

माहेश्वरी महिलाओं ने बताया हम हैं ‘आज की वुमनिया’, वुमन कार रैली में दिखा जोश और उत्साह, जहां से गुजरी कारें, थम गईं निगाहें,

भीलवाड़ा। महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा एक भव्य कार रैली का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने बताया कि इस रैली में सभी क्षेत्रीय महिला संगठनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सभी क्षेत्रीय संगठन से आई महिलाओं ने अपनी कारों को सुंदरता से सजाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सचिव सोनल माहेश्वरी ने बताया कि माहेश्वरी महिलाओं ने कार रैली का आयोजन कर महिलाओं को नई सोच और बदलाव का रास्ता दिखाया है। रैली में भाग लेने वाली सभी महिलाओं ने सफेद ड्रेस कोड के साथ साफा पहना था जो इस आयोजन को और भी खास बना रहा था। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि रैली की शुरुआत कलर बम के धमाके के साथ हुई और रास्ते भर में भी कलर बम का उपयोग किया गया, जिससे माहौल रंग-बिरंगा हो गया। यह आयोजन महिलाओं की सृजनात्मकता और संगठनात्मक क्षमता का एक उत्कृष्ट उदाहरण था, जिसने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों के बीच उत्साह और उल्लास का संचार किया। कार रैली को अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अर्थ मंत्री राजकुमार कालिया, पश्चिमाचंल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष सीमा कोगटा, नगर सभा अध्यक्ष केदार गगरानी, सचिव संजय जागेटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल राठी, युवा संगठन अध्यक्ष अर्चित मुन्द्रड़ा, सचिव सीए अंकित लखोटिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सत्येन्द्र बिरला, सुरेश कचोेलिया, रामकिशन सोनी, गोपाल नरानीवाल, प्रमोद डाड, कजी राठी, विनय माहेश्वरी द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सभा से आयी हुई गाड़ियों के बीच कम्पटीशन रखा गया। जिसमे सजी धजी गाड़ी में से प्राइस निकाले गए। जिसमें प्रथम स्थान पर बसंत विहार माहेश्वरी महिला संगठन, द्वितिय आरकेआरसी माहेश्वरी महिला संगठन, तृतीय पुराना शहर एवं विजय सिंह पथिक नगर रही। वेस्ट ऑफ बेस्ट में रहे हैं आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन और सबसे ज्यादा कार बसंत बिहार क्षेत्रीय सभा से आई। निर्णायक शिखा भदादा, सीमा कोगटा रही। कार रैली की प्रभारी मधु जाजू, निशा सोनी, अंजू सोमानी, रेखा लढ़ा और रेखा सोडानी थीं। जिन्होंने रैली को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह रैली मोदी ग्राउंड से शुरू होकर राजेंद्रमार्ग स्कूल पर समाप्त हुई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C