भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने किये 6 मंडल अध्यक्ष घोषित

महेन्द्र नागौरी | 28 Sep 2021 02:56

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज।  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री जितेंद्र मीणा के निर्देशानुसार भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली की अनुशंसा पर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा ने 6 मंडल अध्यक्ष घोषित किये ।

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि एसटी मोर्चा ने 29 मंडल अध्यक्षों की पहले ही घोषणा कर दी है 6 मंडलों में अनिल मीणा शास्त्री मंडल अध्यक्ष, दया शंकर मीणा प्रताप मंडल अध्यक्ष, सोहन भील बनेड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, रोहित भील गुलाबपुरा नगर अध्यक्ष, प्रकाश मीणा बिजोलिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, रामधन भील को कोटडी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, नियुक्त किया व सभी मंडल अध्यक्षों को जनजाति वर्ग में भाजपा को मजबूत कर जनजाति समाज को भाजपा से जोड़ना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चली चलाई जा रही जनजाति समाज के कल्याण की योजनाओं को समाज को बताना और उसका जनजाति समाज को लाभ पहुंचाना है और जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया की जल्द मंडल की कार्यकारिणी घोषित कि जाय।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C