गवरी नृत्य का हुआ संपन्न

किशन खटीक | 06 Oct 2021 05:25

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, रायपुर। कस्बे के आवड़ा चौक में गवरी नृत्य का कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ। गवरी का नृत्य देखने के प्रति आमजन में गहरी रुचि थी। देश भक्ति व सामाजिक संस्कृति से जुड़ा यह नृत्य हर व्यक्ति के मन को भा गया। हजारों महिला पुरुषों की उपस्थिति ने गवरी नृत्य में भाग ले रहे भील नव युवकों का मनोबल बढ़ाया। ओगडिया बालाजी मित्र मंडल द्वारा समस्त गवरी दर्शक महिला पुरुषों के लिए पेयजल व बैठक व्यवस्था की गई। बाल मन से लेकर बुजुर्गों तक ने गवरी प्रारंभ होने से अंत तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C