संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया अन्नकुट महोत्सव, लगाया छप्पन भोग

पंकज पोरवाल | 24 Nov 2021 02:54

  • कोरोना और डेंगू बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान के लिए किया प्रेरित 

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। शहर के संजय कॉलोनी, महेष मार्ग स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में छप्पन भोग एवं भजनों का शानदार कार्यक्रम अध्यक्ष अनिता नौलखा, सचिव रेणु कोगटा के नेतृत्व में किया गया। पूर्व अध्यक्ष मधु लढ़ा ने बताया इस अवसर पर चारभुजा मंदिर में शानदार झांकी सजाई गई और ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सीमा कोगटा सचिव प्रीति लोहिया ने अतिथि स्वीकार कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। भजन मंडली द्वारा मधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम को रोचक प्रदान की। वर्तमान में चल रही कोरोना और डेंगू बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान के लिए सभी को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मधु बहेडिया, सरिता चेचाणी, मंजू झंवर, अनुपमा मंत्री, आशा डाड, ललिता डाड, मंजू बल्दुआ, कांता भदादा, जतन हिंगड, आशा गदोडिया, मंजू, यशोदा कोगटा, सुनीता जागेटिया सहित कई महिला सदस्याऐं उपस्थित थी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C