शरीर पर सुसाइड नोट चिपकाया और झूल गया

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 24 Nov 2021 03:03

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, जोधपुर। देचू थाना क्षेत्र में एक खेत में व्यक्ति का शव पेड़ से लटका पाया गया। व्यक्ति के कपड़ों पर सुसाइड नोट चिपका रखा था। नोट में उसने अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर आरोप लगाते हुए लिखा की मेरी पत्नी के अन्य चार लोगों से संबंध है इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

देचु थानाधिकारी राजेश विश्नोई ने बताया कि 38 वर्षीय भीयाराम को पत्नी गोमती के चरित्र पर संदेह था। उसने यह बात सुसाइड नोट में लिखी जो कि उसने अपने कपड़ो पर चिपका रखा था। मृतक मजदूरी करता था। मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है खेत में रोहिड़े के पेड़ पर शरीर पर सुसाइड नोट चिपका कर लटके भीयाराम को देख लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने शव को उतारा और सुसाइड नोट पढा। तब पता चला कि भीयाराम ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते सुसाइड किया। इस पर मृतक का शव पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C