गौ माता की कृपा से निःसंतानता दूर हो बिना सर्जरी के होता है प्रसव: साध्वी कपिला

पंकज पोरवाल | 03 Feb 2022 04:30

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट एवं श्री केशव स्मृति सेवा प्रन्यास के संयुक्त तत्वावधान में हमीरगढ़ रोड स्थित रामधाम की गौशाला में गो चिकित्सा पर दो दिवसीय सत्संग गुरुवार को शुरू हुआ। गो चिकित्सा पर सत्संग युवा, उत्साही, तेजस्वी, साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती (इंजीनियर कंप्यूटर साइंस) के श्रीमुख से शुरू हुआ। साध्वी ने कहा कि गो कृपा से श्रेष्ठ संतान की प्राप्ति होती है। किसी भी हालत में गर्भवती महिला को ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ती है। देशी गाय के गोबर के रस को गर्भवती महिला को देने से 100 प्रतिशत नॉर्मल डिलीवरी होती है। गौशाला में सत्संग का होना हजार गुना फल देने वाला है। सत्संग की आवश्यकता राष्ट्र के निर्माण और नौजवानों को तैयार करने के लिए है। गाय की परिक्रमा से ऊर्जा प्राप्त होती है। सप्त गो परिक्रमा से श्रेष्ठ संतान और सप्त नंदी की परिक्रमा से निसंतानता दूर होकर संतान प्राप्त होती है। हमारी सनातन संस्कृति का प्राण गौमाता है। हिंदू संस्कृति की पहचान है। इसे हम खुली आंखों से नहीं बंद आंखों से स्वरूप देखकर दर्शन करें। जब मंदिर में मूर्ति समक्ष हम खुली आंखों से स्वरूप नहीं पहचान पाएंगे वही बंद आंखों से वही मूर्ति अलौकिक दर्शन देती है। जीव जगत में श्रेष्ठ है, परंतु गंगाजल पीकर भी गंगाजल वह मूत्र व पसीने से निकलता है। गौमाता गंदा जल पीकर भी अमृत जैसा गंगाजल गोमूत्र जो 178 रोगों का निवारण करता है वह हमें देती है। सप्त मासी गौमाता गोमूत्र प्रातः काल निसन्तान स्त्री लेती है उसे विधि से सेवन करने पर संतान की प्राप्ति होती है। चेहरे पर मुस्कुराहट व आनंद गाय को सहलाकर प्राप्त कर सकते हैं। कृष्ण भगवान भी गायों को बांसुरी बजा कर आनंद लेते थे। भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल में रहकर गोकुल को छोड़ा और कंस से सामना करना पड़ा, राक्षसनी पूतना से सामना करना पड़ा। सत्संग के दौरान वृंदावन के स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि हम जो शांति ढूंढ रहे हैं वह तो हमारे मन में है। अपने अंदर झांक कर देखें। श्री रामधाम मंडल ट्रस्ट के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि समाजसेवी राधा किशन सोमानी, कन्हैयालाल मूंदड़ा, मनोरमा अरोड़ा, प्रमिला गांधी, कैलाश हेड़ा, रोहित गुप्ता, कांतिलाल जैन आदि ने संतों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। प्रवक्ता गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि सत्संग 4 फरवरी को भी सुबह 9.30 बजे होगा। शुक्रवार को गौ चिकित्सा संगोष्ठी में व्यापार उन्नत कैसे हो?, युवक युवती के वैवाहिक संबंध कैसे बैठेंगे?, विभिन्न रोगों का गौ चिकित्सा पद्धति से उपचार कैसे होता है?, गौ माता की कृपा से विद्यार्थी शिक्षा जगत में किस तरह श्रेष्ठ विद्या अर्जन कर सकता है? आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C