स्वर कोकिला लता मंगेशकर को नगर पालिका बैठक में दी श्रृद्वाजंलि

मूलचन्द पेसवानी | 07 Feb 2022 03:01

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा। नगर पालिका शाहपुरा की बैठक आज पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रृद्वांजलि देने के साथ ही बैठक को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक की शुरूआत में पालिका अध्यक्ष सोनी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने महान बेटी को खो दिया है। नगर पालिका मंडल भी अपनी ओर से श्रृद्वाजंलि अर्पित करता है। बैठक में उनके आकर्षक चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, उपाध्यक्ष राजीदेवी धाकड़, अधिशाषी अधिकारी भानुप्रताप सिंह सहित मौजूद सभी पार्षदों ने पुष्प अर्पित कर श्रृद्वाजंलि दी। पालिका अध्यक्ष सोनी ने कहा कि श्रृद्वाजंलि देने के कारण बैठक को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। बैठक में भाजपा, कांग्रेस के अलावा सहवृत सदस्य भी मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C