कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत बोले- जब तक बालोतरा जिला नहीं बनेगा दुख रहेगा, मैं नंगे पैर ही रहूंगा, विधानसभा पर जूते त्यागे ​​​​​​​

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 23 Feb 2022 02:34

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। बाड़मेर के पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा नहीं होने पर विधानसभा गेट पर अपने जूते त्याग दिए। जूते-मोजे उतारकर विधायक ने उन्हें विधानसभा गेट पर ही छोड़ दिया। विधायक प्रजापत ने कहा मैंने बजट से पहले इसकी प्रतिज्ञा ली थी। आज बजट में बालोतरा को जिला बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा नहीं की, तो वचन निभाते हुए जूते उतार दिए हैं। मैं तब तक नंगे पैर ही रहूंगा, जब तक बालोतरा को जिला घोषित नहीं कर दिया जाता।

विधायक मदन प्रजापत ने कहा -रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन ना जाई। इसलिए मैंने अपना वचन निभाया है। क्षेत्र की जनता की मांग थी कि बालोतरा जिला बने। बाड़मेर रिफाइनरी समेत कई कारण उन्होंने बालोतरा को जिला बनाने के लिए गिनाए। उन्होंने कहा बालोतरा जब तक जिला नहीं बनेगा तब तक दुख रहेगा। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। पार्टी में उनकी आस्था है। उम्मीद है अशोक गहलोत उनकी यह मांग पूरी करेगी।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C