दो भाई नदी में डूबे: गहने पानी में डूबने से दोनों मासूम की हुई मौत, परिवार में छाया मातम

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 31 Jul 2022 11:28

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, आसींद। कस्बे के कब्रिस्तान के पास रविवार को  गुजर रही खारी नदी में दो मासूम भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मासूम अपने दोस्तों के साथ सुबह घर से खेलने के लिए निकले थे। उनके साथ नदी में स्नान कर रहे बच्चों ने उन्हें डूबता देख परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पुलिस को भी इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची। जहां गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाला गया है। दोनों ही मासूम बच्चों की मौत की खबर सुनने के बाद उनके परिवार मातम छा गया।

आसींद थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि कस्बे के नेगडिया रोड निवासी जाबिर हुसैन बेग के दो बेटे रिहान 11 वर्ष व जिशान 14 वर्ष खारी में अपने दोस्तों के साथ नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। उनके साथ स्नान कर रहे दोस्तों ने इस बात की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को बाहर निकाल दिया है। और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है।

बड़ा भाई गया था ननिहाल

बताया ग्रामीणों ने बताया कि जाबिर हुसैन के तीन बेटे थे। जिसमें से सबसे बड़ा बेटा रविवार की छुट्टी होने से अपने ननिहाल गया हुआ था। वहीं मृतक रिहान व जिशान अपने घर पर ही रुके थे।

स्कूल की छुट्टी होने से नदी पर गए

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रिहान सातवीं कक्षा व जीशान आठवीं कक्षा में पढ़ाई करते थे। रविवार होने से स्कूल की छुट्टी थी। इसके चलते वह लोग अपनी मां के साथ खारी नदी में पशु चराने के लिए निकले थे। मां नदी के दूसरी तरफ पशुओं को चरा रही थी। वही दोनों भाई अपने दोस्तों के साथ नदी में खेलने के लिए निकल गए थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C