जिम्मेदारी संग नारी भर रही उड़ान ना कोई शिकायत ना कोई थकान

धर्मेन्द्र कोठारी | 06 Mar 2022 06:15

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित एवं तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। आज दिनांक 6मार्च को शासन साध्वी गुणमाल की सहवर्ती साध्वी लक्षप्रभ, साध्वी उन्नत प्रभा के सानिध्य में तेरापंथ भवन नागौरी गार्डन में आयोजित किया गया। साध्वी लक्ष प्रभा ने महिला दिवस पर वक्तव्य देते हुए कहा कि दुनिया की विशिष्टतम उपलब्धि, दुनिया की ताकत और शक्ति है महिला। महिला में जो विशेषताएं है अन्यत्र दुर्लभ है। ईश्वर के बाद दुनिया की सबसे अनुपम सुंदर कृति है महिला। सहिष्णुता, नम्रता और समर्पण इन तीनों के बलबूते पर महिला का निर्माण होता है। महिला अपने गुणों का संरक्षण करते हुए अपने जीवन विकास के मापदंडों पर खरी उतर सके, घर परिवार में अपनी प्रतिष्ठा और पहचान कायम रखकर, गृहस्थी जिम्मेदारियों को निभाते हुए संस्था एवं समाज से जुड़कर अपने कृतित्व और व्यक्तित्व को निखारकर आगे बढ़े।

साध्वी उन्नत प्रभा ने सौम्य ओजस्वी वाणी में बताया कि नारी विकास के नए द्वार खोलने की बजाय विकास के मापदंड को बनाए रखने की आवश्यकता है। जिंदगी में उलझने समस्याएं हर मोड़ पर आती है नारी उनका डटकर साहस एवं पराक्रम से मुकाबला करती है। नारी शक्ति अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखकर विकास करे अन्यथा विकास अधूरा है। एक मां जैसे विकास के मानदंड बनाती है वैसा ही समाज बनता है।भविष्य एवं आने वाले कल का निर्माण करती है एक मां। अगर एक मां सजग हो गई तो समाज, राष्ट्र सजग बनेगा, उसकी शक्ति को एक नया विस्तार दे, मां की शक्ति जाग्रत रहे तो एक सुंदर राष्ट्र की परिकल्पना साकार हो जाएगी। मीडिया प्रभारी नीलम लोढ़ा ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि SMMG snr. sec. school की प्रिंसिपल आशा लढ़ा ने अपनी भाव अभिव्यक्ति देते हुए कहा अपने देश में उच्च स्तर पर लैंगिक असमानता है। अभी भी हम लड़कियों को स्वतंत्र नहीं कर पाए, आज एक औरत ही औरत के विकास में रुकावट बनी हुई है। महिला लड़का लड़की में भेद न करते हुए जागरूक रहकर बच्चों में अच्छे संस्कार की नींव रखेगी तो ही समाज देश का विकास होगा।अपने जीवन के प्रेरणादायक संस्मरण सुनाते हुए कहा नारी सशक्तिकरण में वो ताकत है कि वो समाज, देश में बहुत कुछ बदल सकती है। MLV कॉलेज की प्रिंसिपल शैलेजा उपमन्यु ने विचार रखते हुए कहा कि महिला का पहला स्थान परिवार है, मां जो संस्कार देती है परिवार,समाज और राष्ट्र उसकी ही झलक होती है। महिला ही घर परिवार को स्नेह वात्सल्य से सिंचित कर उन्हे जोड़े रख सकती है। मानवीय गुणों का विकास करती हुई करियर में ऊंचाईयां ले,परिवार और समाज में संतुलन रखते हुए अपनी उन्नति की दिशा तय करे। महिला मंडल अध्यक्षा मीना बाबेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सबको बधाई, मंगल कामना देते हुए स्वागतीय वक्तव्य में देशभर की रोल मॉडल रही नारी शक्ति का उल्लेख किया और कहा कि हर क्षेत्र में नारी अपनी क्षमता, प्रतिभा से विकास के अनगिनित परचम फहराए है।ऐसी ही घर परिवार रिश्तों को संवारते हुए नारी सतत विकास के सोपान पर आरोहण करे। तेरापंथ धर्म संघ में नारी जगत की रोल मॉडल श्रद्धा विनय और समर्पण का उत्कृष्ट रूप महासती सरदारा जी के जीवन वृत्त पर तेरापंथ महिला मंडल के प्राची और उत्कर्ष जोन ने लघु नाटिका और प्रज्ञा जोन ने शब्द चित्र की सुंदर प्रस्तुतियां दी। तेरापंथ महिला मंडल ने मातृ शक्ति की अनंत क्षमताओं के सम्मान में इबादत रचने वाली ऐसी महिला जिन्होंने single parent की जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी संतान को सफलता के मुकाम पर पहुंचाया और मंडल के हर कार्य में श्रद्धा सेवा भाव से विशिष्ट सहयोग करने वाली विजया सुराणा को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया गया।प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन उपाध्यक्षा यशवंत सुतरिया ने किया। कला अभ्युदय योजना के अंर्तगत कॉविड 19में आर्थिक स्थिति जिन बहिनों की चरमरा गई मंडल ने ऐसी बहिनों का हाथ थामकर उन्हें स्वालंबी बनने का हौंसला दिया।तेरापंथ महिला मंडल एवं मंडल सदस्या दीपिका बाफना के आर्थिक सौजन्य से शोभा लोढ़ा को मसाला पीसने की आटा चक्की भेंट की गई। कन्या मंडल की एनर्जेटिक कन्याओं ने समर्पिता गीत से कार्यक्रम की शुभ शुरुवात की। सम्मानीय अतिथियों का उपरना, साहित्य भेंट कर स्वागत किया गया। मंच का कुशल संचालन मंत्री रेणु चोरड़िया ने किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C