घर से काम पर निकले युवक का शव लटका मिला

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 30 Mar 2022 12:27

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। जिले में घर से काम पर निकले युवक का शव आज सुबह पेड़ के फंदे पर लटका मिला। मौके पर गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जेब में मिले मोबाइल से युवक की पहचान की गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा। परिवार को जानकारी दी गई है।

गंगापुर थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार सुबह स्पिन फैड यूनिट रायपुर रोड के पास एक पेड़ पर युवक का शव लटका होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। जेब से मिले मोबाइल से उसकी पहचान सज्जनपुरा निवासी गोरखनाथ पुत्र शंभूनाथ के रूप में हुई है। युवक के सुसाइड करने की संभावना है। शव को मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक कल रात से घर नहीं लौटा था। छोटी मोटी मजदूरी करने के कारण परिजनों ने भी उसे फोन नहीं किया था।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C