डॉक्टरों ने किया कार्य बहिष्कार, दिनभर मरीज रहे परेशान

दैनिक भीलवाडा़ न्यूज | 01 Apr 2022 05:56

दैनिक भीलवाडा़ न्यूज, बिजौलिया। कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लालसोट में महिला चिकित्सक के आत्महत्या मामले को लेकर चिकित्सकों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया।अस्पताल परिसर में मरीजों की कतारे लगी रही। मगर यहां कार्यरत चिकित्सकों के सुबह से ही अनुपस्थित रहने से मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं निजी अस्पतालों ने भी शुक्रवार को पूरा दिन बंद रखकर विरोध जताया गया। सरकारी और निजी चिकित्सालयों के बंद और विरोध के चलते मरीज परेशान होते नजर आए।

बता दें कि 1 अप्रैल से अस्पताल का समय सुबह 8 से 2 बजे तक का हो गया है। और मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार सरकारी अस्पतालों में प्रदेश भर में दवाएं, जांच और पर्ची शुल्क निशुल्क कर दिया गया है। इस घोषणा के असर से भी यहां इलाज कराने को लोग बड़ी आस के साथ आए लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। सुबह से ही सीएचसी प्रमुख डॉक्टर अंसार खान के साथ ही पीडियाट्रिक, गाइनो सहित सीनियर फिजीशियन डॉक्टर आज अपने चेम्बर से नदारद नजर आए। तहसील के भोपतपुरा, बांका, लक्ष्मीखेड़ा, गणेशपुरा, विक्रमपुरा आदि गांवों से आए मरीज चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार पर रहने से परेशान होते देखे गए। हालांकि डॉक्टरों ने हड़ताल कर विरोध दर्ज कराने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी इसलिए मरीज परेशान होते दिखाई दिए।


भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C