आर्थिक सहायता स्वीकृत: मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 लाख 60 हजार

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 26 Apr 2022 05:17

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाडा जिला कलक्टर (सहायता) आशीष मोदी ने विभिन्न दुर्घटनाओ में मृतको के आश्रितो एवं घायलों के लिए अलग अलग आदेश जारी कर मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 2 लाख 60 हजार रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की ।

जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर संबंधित तहसीलदार की अभिशंषा पर सहायता राशि स्वीकृत की। तहसीलदार की अभिशंषा पर मनीष कीर पिता श्रवण कीर निवासी कीरो की झुपडिया तहसील माण्डलगढ की सडक दुर्घटना में मृत्यृ होने पर उनके आश्रित पिता श्रवण कीर को एक लाख रू. की, सपना देवी मीणा पति नेपाल सिहं निवासी भगता का पाडा तहसील जहाजपुर की सडक दुर्घटना में मृत्यु पर उसके आश्रित पति नेपाल सिंह को एक लाख रू. की मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि स्वीकृत की गर्इ्र । इसी प्रकार अंबालाल प्रजापत पिता नानू प्रजापत निवासी चोटियास तहसील आसीद की सडक दुर्घटना में घायल होने पर स्वयं को 20 हजार रू., भीम सिंह रावत पिता खंगार सिंह रावत निवासी रसदपुरा तहसील बिजौलिया की सडक दुर्घटना में घायल होने पर स्वयं को 20 हजार रू., असलम मोहम्मद पिता बाबू मोहम्मद निवासी धुवाला तहसील माण्डल की सडक दुर्घटना में घायल होने पर स्वयं को 20 हजार रू. मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि स्वीकृत की गई है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C