तहसीलदार को ज्ञापन: बिजली कटौती को लेकर दिया धरना, गहलोत सरकार के खिलाफ प्रर्दशन

मूलचन्द पेसवानी | 29 Apr 2022 10:23

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुरा की ओर से शुक्रवार को प्रदेश में बिजली कटौति तथा गहलोत की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर आज एवीएनएल कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। बाद में गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन दिया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी व नगर भाजपा अध्यक्ष राजेश पारीक की अगुवाई में दिये धरने पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। बाद में दिये गये ज्ञापन में अघोषित बिजली कटौती रोकने, किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार भत्ता, प्रदेश में बढ़ते दलित अत्याचार, प्रदेश में हिंदुओं की आस्था को आहत करन की मांग की गई है।

ज्ञापन देते समय नगर अध्यक्ष राजेश पारीक, ग्रामीण अध्यक्ष बालूराम कुमावत, भाजपा आई प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी सिम्मी रणजीत कौर, पूर्व उप प्रधान बजरंगसिंह राणावत, महामंत्री खुशीराम आचार्य, मोहन रेगर, पार्षद राजेश सौंलकी, मोहन गुर्जर, स्वराजसिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुशिला चोधरी, नगर अध्यक्ष चंचल बेली, वरिष्ठ नेता राधेश्याम जीनगर, जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, जोगेंद्र सिंह राणावत, नगर मंत्री गोविंद प्रजापत, वरिष्ठ कार्यकर्ता केशव सिंह, चंद्र प्रकाश चैधरी, निर्मला मूंदड़ा, सरपंच ओम प्रकाश वैष्णव, पार्षद कमलेश धाकड़, राजेश खटीक, कोषाध्यक्ष चंद्रकांता सेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड़, उपाध्यक्ष मुन्नी राम जाट, युवराज सिंह, कैलाश धाकड़, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष देवकिशन प्रजापत, महामंत्री सत्येंद्र सेन, एसी मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार रेगर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पीरु मोहम्मद देशवाली, किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह राणावत, एसी मोर्चा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, पार्षद मुकेश मालावत, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आसाराम बावरी, पंचायत समिति सदस्य सांवरलाल गुर्जर, सत्यनारायण सेन, लादूराम खटीक, सूरज जांगिड़, एसटी मोर्चा अध्यक्ष राजू लाल भील, शिवराज कोली, भगवती लाल सोनी, मोहन सिंधी, भेरू लाल गाडरी सहित भाजपा संगठनो के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C