खान श्रमिकों को मजदूरों के अधिकारों की दी जानकारी

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 01 May 2022 02:45

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, बिजौलिया। ग्रामीण एवं सामाजिक विकास संस्था के तत्वावधान में रविवार को श्रमिक सहायता एवं संदर्भ केंद्र के द्वारा पंचायत समिति सभागार भवन में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बिजौलिया ब्लॉक के 230 खान श्रमिकों ने भाग लिया। केन्द्र प्रभारी प्रहलाद सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के बारे में विस्तार से पत्थर खान श्रमिकों को जानकारी दी। संस्था के कानूनी सहलाकर गोविंद राम गहलोत ने श्रमिकों को श्रम कानूनों की जानकारी देकर उनके अधिकारों के बारे में बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रमिकों द्वारा सरस्वती मां को दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रमिक मजदूरों द्वारा खान मजदूर कल्याण बोर्ड बनाने मांग भी की गई। कार्यक्रम में बिजौलिया ब्लोक के आरोली, सलवाटिया, नयानगर, तिलस्वा, कास्या,बेरिसाल,सुखपुरा,खड़ीपुर सहित अनेक खनन बाहुल क्षेत्रों से मजदूरों ने हिस्सा लिया। ग्रामीण विकास एवं सामाजिक संस्था द्वारा यहां असंगठित क्षेत्र में मजदूरों के विकास के लिए लंबे समय से काम किया जा रहा है। हर वर्ष मजदूर दिवस मनाकर मजदूरों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C