बिजौलिया: शादी के छह महीने बाद पीहर में किया सुसाइड, चार महीने पहले पति ने भी आत्महत्या कर ली थी

DAINIK BHILWARA | 09 Jan 2024 12:40

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। शादी के छह महीने के बाद महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। महिला पति की मौत के बाद चार महीने से पीहर में रह रही थी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी रखवाया गया। मामला भीलवाड़ा के बिजौलिया का है। घटना थड़ौदा गांव में सोमवार शाम को हुई।

बिजौलिया थाना ASI ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि थड़ौदा गांव निवासी नीलू (20) पुत्री प्रभुलाल रैगर ने सोमवार शाम को पीहर में सुसाइड कर लिया। घटना के समय घर में मां थी। जो मकान में नीचे के कमरे थी। पिता मजदूरी करने बाहर गए थे। वहीं एक भाई जो ससुराल अपनी पत्नी को लेने गया हुआ था। एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। परिजनों की सूचना पर के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

ASI ने बताया कि 6 महीने पहले ही नीलू की शादी हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही पति ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद वह अपने पीहर आ गई थी। जो चार महीने से पीहर में ही रह रही थी। सोमवार को मकान के ऊपर के कमरे में पंखे पर रस्सी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। फिलहाल परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C