जोधपुर की घटना के विरोध: शाहपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। | 04 May 2022 01:20

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। जोधपुर में झंडा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद भड़के दंगे एवं दोषियों पर कार्यवाही नहीं होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शाहपुरा में प्रदर्शन किया। पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत,महिला मोर्चा की तारा चास्टा की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि करौली के बाद जोधपुर में भी सांप्रदायिक विवाद होने के कारण प्रशासन व कानून व्यवस्था फेल रही है। इसका यह परिणाम रहा कि राज्य में एक के बाद एक सांप्रदायिक वारदातें हो रही है। जिसको राज्य सरकार रोकने में असफल रही है। भाजपा द्वारा मामले में दोषियों को शीघ्र के गिरफ्तार करने की मांग की गई।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C