राजीव गांधी ने विश्व के मानचित्र पर छोड़ी हैं अमिट छाप: रामपाल शर्मा

पंकज पोरवाल | 21 May 2022 04:46

कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, राजीव गांधी बिग्रेड ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। राजीव गांधी ने विश्व के मानचित्र पर अमिट छाप छोड़ी हैं। उन्हें आधुनिक संचार क्रांति का जनक कहा जाता हैं। उनकी पहल पर ही पंचायत राज संस्थाओ को अनेक अधिकार देकर मजबूत किया गया। यह बात भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि ‘‘बलिदान दिवस’’ पर काग्रंेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा ने कि उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में किये गये कार्यो को भारत का जन-जन हमेशा याद रखेगा। हम सभी कार्यकर्ताओ का दायित्व है कि उनके किये हुए विकास कार्यो को आगे बढ़ाए और उनके बताये हुए मार्ग पर चले। संगठन महासचिव महेश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर गांधी भवन में जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के नेतृत्व में राजीव गांधी के चित्र पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित की जिसमें विवेक धाकड़, अक्षय त्रिपाठी, चेतन डिडवानिया, दुर्गेश शर्मा, जी.पी. खटीक, ओम नराणीवाल, मंजू पोखरना, रफीक शेख, दीपक व्यास, रामदयाल बलाई, रेखा हिरण, हेमराज आचार्य, ओमप्रकाश आगाल, गुडविन मसीह, शिव कुमार कौशिक, प्रकाश शर्मा, रियाज पठान, ओमप्रकाश मल्होत्रा, सुरेश बम्ब, शाहिद मोहम्मद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजीव गांधी बिग्रेड ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

ऑल इण्डिया राजीव गांधी बिग्रेड के पदाधिकारियों द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सभी कार्यकताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष रियाज खान पठान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानमल खटीक के नेतृत्व में बिग्रेड के पदाधिकारियों द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गजाधर मानसिंहका धर्मशाला पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माला पहनाई गई एवं पुष्प अर्पित किये गये तथा उनके द्वारा देशहित में किये गये कार्यों को याद कर उनके पद्चिन्हों पर चलते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इसी दौरान गांधीवादी विचारक जगदीश मानसिंहका, कलीम काजी, मोहम्मद रफीक शेख, एडवोकेट आरीफ काजी, शैलेन्द्र चैधरी, गुडविन मसीह आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C