ब्लॉक कांग्रेस बैठक: संगठन को मजबूत करने का आह्वान

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 28 May 2022 06:16

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, रायपुर। कस्बे में गंगापुर रोड स्थित छात्रावास में रायपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराज सिंह चारण की अध्यक्षता व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी व प्रदेश से आए पर्यवेक्षक कमल शर्मा के आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक में आए पर्यवेक्षक कमल शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जानकारी दी व संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आजादी के समय से ही सत्य अहिंसा पर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई हे इस दौरान बैठक में पंचायत समिति सदस्य कुलदीप त्रिवेदी हस्तीमल सिंघवी ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री अब्बास भाई मंसूरी संदीप त्रिवेदी गोपाल सोमानी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि सत्तार खान पठान रजाक खान पठान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद थे

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C