जंतर मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू:प्रियंका के साथ अग्निपथ विरोधी तख्तियां लेकर बैठे नेता, राहुल का इंतजार; पुलिस और RAF तैनात

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 19 Jun 2022 08:16

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज। सेना की नई भर्ती स्कीम अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हो गया है। यहां कांग्रेस के नेता जुटने लगे हैं। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के नेता अग्निपथ विरोधी तख्तियां लेकर बैठे हैं। प्रदर्शन में राहुल भी आ सकते हैं। आज राहुल गांधी का जन्मदिन भी है, लेकिन उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे उनका जन्मदिन न मनाएं। जंतर मंतर पर पुलिस और रेपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात है।

कल सोनिया गांधी ने एक चिट्‌ठी लिखकर युवाओं से अपील की थी कि वे विरोध करने के लिए अहिंसक तरीका अपनाएं। उन्होंने लिखा था कि यह योजना पूरी तरह से दिशाहीन है और युवाओं के साथ छलावा हो रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इस योजना को वापस करवाने के लिए अहिंसक तरीके से आंदोलन करेगी। 

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C