शाहपुरा मूल की कृतिका पाठक का केलिफोर्निया में हुआ चयन

मूलचन्द पेसवानी | 26 Jun 2022 03:49

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुराशाहपुरा मूल की कृतिका पाठक का चयन केलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी आफ साउर्दन केलिफोर्निया लाज एजिंल्स में चयन हुआ है। शाहपुरा की प्रथम बालिका है जिसका चयन केलिफोर्निया में हुआ है। वो वहां पर मास्टरर्स इन डाटा सांइस में अध्ययन करेगी। कृतिका का केलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के चयन के लिए साक्षात्कार के बाद आज घोषित परिणाम में चयन की घोषणा की है। कृतिका 9 अगस्त को केलिफोर्निया के लिए रवाना होगी। कृतिका पाठक के चयन होने पर आज उसके परिवारजनों व शुभचिंतकों ने उसके आवास पहुंच कर उसे बधाई दी। कृतिका इन दिनों शाहपुरा ही है तथा गत दिनों उसकी दादीजी का निधन हो गया था।

कृतिका वर्तमान में यूनिवर्सिटी आफ मुंबई की छात्रा है। वो विवेकानंद एज्यूकेशन सोसायटी आफ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलोजी में अध्ययन कर रही है। कृतिका ने वर्तमान में बीई इन इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग में 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर काॅलेज में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

कृतिका पाठक शाहपुरा के क्षीजी के मन्दिर वाले विश्वबंधु पाठक की भतीजी तथा राकेश पाठक की पुत्री होकर प्रेमनारायण पाठक की पौत्री है। प्रेमनारायण पाठक पिछले कई सालों से मुंबई में व्यवसाय कर रहे है।

कृतिका ने अपने चयन का श्रेय परिवारजनों व श्रीश्रीजी ठाकुरजी के साथ काॅलेज के स्टाफ को देते हुए कहा कि वो केलिफोर्निया में मास्टरर्स इन डाटा सांइस में अपने देश का नाम रोशन कर देश सेवा के जज्बे के साथ जा रही है। वापस आकर देश सेवा के कार्य में लगेगी। उसने यह चयन अपनी दादी को समर्पित किया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C