विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने सौंपा सहायक अभियंता को ज्ञापन

किशन खटीक | 06 Sep 2021 04:04

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज-  राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ शाखा रायपुर द्वारा सहायक अभियंता जितेंद्र जोनवाल को विभिन्न समस्याओं को लेकर अध्यक्ष पन्नालाल रेगर के नेतृत्व में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि तकनीकी कर्मचारियों का दिन प्रतिदिन ठेका पद्धति के कर्मचारियों के माध्यम से जबरदस्त शोषण किया जा रहा है। ठेका कंपनी द्वारा उपभोक्ता शिकायत निवारण डेस्क पर एकमात्र कर्मचारी लगा रखा है जो 24 घंटे अपनी ड्यूटी दे रहा है। वह भी समय पर नहीं मिलने से एवं 24 घंटे ड्यूटी देने से हर समय मानसिक रूप से अस्वस्थ दिखाई देता है। हर कार्य में उसकी लापरवाही उजागर होती है जिसका खामियाजा फीडर इंचार्ज को भुगतना पड़ रहा है। फिडर इंचार्ज का कार्य केवल लाइट बिल वितरण व उपभोक्ताओं से राशि एकत्रित करना है लेकिन ठेका पद्धति से लगे अकुशल श्रमिकों की वास्तविक संख्या जीएसएस को उपलब्ध नहीं होने से यहां का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। तकनीकी संघ के समस्त कर्मचारियों ने अंतर्मन से दुखी होकर समस्या समाधान हेतु सहायक अभियंता को निगम के नाम ज्ञापन देकर अपने मन की पीड़ा को उजागर किया है। ठेका श्रमिकों द्वारा समय पर अपनी ड्यूटी नहीं करने से फीडर इंचार्ज का कार्य इतना बढ़ता जा रहा है कि 24घंटे ड्यूटी करने के बाद भी राहत नहीं है। अब फिडर इंचार्ज मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगे हैं। ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष श्यामलाल लक्षकार, प्रचार मंत्री विकास जाट, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा,हेमराज रेगर, रिचपाल जाट, देवराज गुर्जर, रोशन लाल लाइनमैन, देशराज मीणा, रुपेश शर्मा सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C