छावनी बना करनाल,किसानों की महापंचायत

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज | 07 Sep 2021 05:31

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज- करनाल को छावनी में बदल दिया गया है। करनाल में आज किसानों की महापंचायत है। किसान संगठन सुबह दस बजे नई अनाज मंडी में महापंचायत व जिला सचिवालय के घेराव के लिए एकत्रित होंगे। तमाम आशंकाओं से भरी सोमवार की रात जहां किसान नेताओं ने तैयारियों में गुजारी, वहीं पुलिस भी मोर्चाबंदी में जुटी रही। यूं तो सोमवार शाम से ही पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन जैसे-जैसे रात गहराई वैसे-वैसे पुलिस की तैयारियां भी रफ्तार पकड़ती गई। धारा-144 लागू कर जिले में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई। आधी रात तक नई अनाज मंडी से सटे सेक्टर-3 स्थित औद्योगिक क्षेत्र को कंटीले तार और बांसों से सील कर दिया गया ताकि अनाज मंडी से किसी भी तरफ से किसान निकल न पाएं। रात 12:30 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र के सात गेट सील किए जा चुके थे। पुलिस को आशंका है कि किसान माहौल बिगड़ने पर अनाज मंडी से औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों, श्रमिकों का अमला सीलिंग की कार्रवाई में जुटा रहा।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C