महानुष्ठान कीजिए, आसमान की ऊंचाइयां छुइए

दैनिक भीलवाड़ा | 17 Aug 2022 05:19

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। तेरापंथ भवन नागौरी गार्डन में आचार्य महाश्रमणजी विदुषी शिष्या डॉ.साध्वी परमयशा के पावन सानिध्य में तेरापंथी सभा संस्था भीलवाड़ा द्वारा आयोजित "श्री पैंसठिया यंत्र छेद आध्यात्मिक अनुष्ठान" के कार्यक्रम का समायोजन हुआ। डॉ.साध्वी परम यशा ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्या आप उच्च ग्रहों का योग चाहते है? क्या आप तनाव मुक्त जीवन जीना चाहते है? क्या आप सफलता की उड़ान चाहते है? क्या आप समग्र अनुकूलता चाहते है? अनुकूलता चाहे शरीर की हो मन की हो, भावों की हो या व्यापार जगत की।जीवन की हर समस्या का समाधान करता है। पैंसठिया यंत्र के संगान में तीर्थंकर प्रभु का गुणगान,स्तुति स्मृति है जिससे जीवन महान बनता है और एक दिन भक्त भी भगवान बन जाता है। पैंसठिया छंद से पल पल हो निर्द्वंद, ग्रंथि मुक्त होकर बने निर्ग्रंथ। यह स्तोत्र मणि की तरह है जो हर प्राणी को पारस ज्यों पवित्र बनाता है।तंत्र मंत्र की दुनिया में यह एक ऐसा यंत्र,छंद,स्तोत्र है जो विचित्र है। इसकी महिमा यत्र तत्र सर्वेत्र है। पैंसठिया एक ऐसा यंत्र है जो शांति समाधि सुयश की दौलत देता है। लोग दवाओं की ताकत पर भरोसा करते है,हम दुआ की ताकत पर भरोसा करते है। कई बार जहां दवा काम नहीं करती वहां दुआ चमत्कार कर देती है।मेडिसिन की बजाय मेडिटेशन पर फोकस करे।यह तंत्र दुआ की ताकत देता है।साध्वी ने उपस्थित जनमेदिनी को बताया कि किस तीर्थंकर का जाप करने से क्या लाभ होता है। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। तत्पश्चात किशोर मंडल ने मंगलाचरण किया। तेरापंथी सभा संस्था अध्यक्ष जसराज चोरड़िया ने अनुष्ठान में समागत जनमेदिनी का स्वागत भाषण से स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ.साध्वी परमयशा, विनम्रयशा, मुक्ता प्रभा और कुमुद प्रभा ने "65संख्या से पैंसठिया प्रख्यात है" गीत का संगान किया।अखिल भारतीय किशोर मंडल अधिवेशन में भीलवाड़ा किशोर मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं अखिल भारतीय कन्या मंडल अधिवेशन में भीलवाड़ा कन्या मंडल ने तत्वज्ञान प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की संयोजना संदीप दुगड़, दिनेश गोखरू एवं हितेश गोखरू ने की। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा मंत्री योगेश चंडालिया ने सबका आभार ज्ञापित किया। अनुष्ठान में लगभग 161जोड़ो और अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अनुष्ठान को मंगलमय बना दिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C