धर्म किसी का अहित नही करता, जो करता वो धर्म नही हो सकता

पंकज पोरवाल | 28 Jul 2023 05:10

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। धर्म कभी भी किसी इंसान का अहित नही करता है, जो अहित करता है वह धर्म नहीं हो सकता है। धर्म तो वो है जो भटकें हुए इंसान को सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाता है, और परमात्मा से हमे मिलाता है। यह बात शुक्रवार को अहिंसा भवन शास्त्री नगर मे प्रखंर वक्ता साध्वी प्रितीसुधा ने श्रध्दालूओ को धर्मसंदेश प्रदान करतें हुए कही। उन्होंने कहा कि धर्म हिंसा मे नही होता है धर्म अहिंसा मे है। धर्म मनुष्य का प्राण है धर्म पर श्रध्दां रखो, शंका नही। जो मनुष्य धर्म पर शंका रखता है और दिखावटी प्रदशर्नो मे विश्वास रखकर जीवन जिने वाले व्यक्ति का अंत बहुत ही बुरा होता है। धर्म के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त करके अपनी इस आत्मा का संसार से उत्थान करवा सकता है साध्वी मधूसुधा ने कहा कि धर्म पर श्रध्दां और आस्था रखोगे तभी मंजिल मिलेगी । वरना इस संसार मे भटक जाओगे। धर्मसभा मे अहिंसा के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह बाबेल, अशोक पोखरना, हेमन्त आंचलिया, ओमप्रकाश सिसोदिया, संदीप छाजेड़, शांतिलाल कांकरिया, हिम्मतसिंह बाफना, सुशील चपलोत, महिला मंडल की अध्यक्षा नीता बाबेल, रजनी सिंघवी, सुनीता झामड़, अजंना सिसोदिया, मंजू बापना, रश्मि लोढ़ा, वंदना लोढ़ा तथा पूर्व सभापति मंजू पोखरना आदि सदस्यों और सेकड़ों श्रध्दालूओ उपस्थित रही। दोपहर साध्वी मंडल के सानिध्य मे चंदनबाला महिला मंडल के द्वारा धार्मिक प्रतियोगिता आयोजित कि गई । जिसमे अनेक बहनों भाग लिया, उन सभी नीता बाबेल की ओर प्रभावना वितरण कि गई। प्रवचन मे पधारे सभी को अजंना ओमप्रकाश सिसोदिया की ओर भी प्रभावना दि गई ।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C