शाहपुरा: ब्लाक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 को गल्र्स स्कूल में होगा

मूलचन्द पेसवानी | 03 Sep 2022 03:48

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। ब्लाक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन वीरमाता माणक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में दिनांक 5 सितंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। ब्लाॅक स्तरीय समारोह का विधिवत उद्घाटन 10.30 बजे शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल करेगें। समारोह में शाहपुरा के अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेगें।

मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी डा महावीर कुमार शर्मा ने बताया कि ब्लाक स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए कक्षा 1 से 5 के वर्ग में नयन बाला सोमानी रा प्रा वि भीलों का झोपड़ा फुलिया खुर्द, कक्षा 6 से 8 वर्ग में माया शर्मा रा उ प्रा वि सरदारपुरा अरनिया घोड़ा, कक्षा 9 से 12 वर्ग में प्रशांत चैधरी रा उ मा वि फुलिया कला का चयन राज्य सरकार द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया अनुसार किया गया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C