प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने किया कार्य भार ग्रहण

किशन खटीक | 11 Sep 2021 06:28

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज,रायपुर- शिक्षा विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के बाद आखिरकार रायपुर के बागोलिया पंचायत को प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मिल गया। नव नियुक्त पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजेश पंवार ने आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोलिया में कार्यभार ग्रहण कर लिया। बागोलिया का प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पद पिछले 2 वर्षों से रिक्त चल रहा था। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भागचंद्र खटीक ने, नव नियुक्त प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पंवार का स्वागत कर उन्हें पदभार सौपा। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के स्टॉफ मौजूद थे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C