गिरडिया के नृसिंहपूरा में 10 लाख की लागत से बनेगी गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की प्रतिमा

किशन वैष्णव | 08 Jan 2023 07:15

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, शाहपुरा। पंचायत समिति क्षेत्र के गिरडिया ग्राम पंचायत के नृसिंहपूरा में बैठक आयोजित की गई,बैठक में 10 लाख की लागत से गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की प्रतिमा बनाने का निर्माण किया गया। जीएसएस अध्यक्ष देबीलाल गुर्जर ने बताया की मिहिर भोज को प्रतिहार वंश का सबसे महान शासक माना जाता है और अरब आक्रमणों को रोकने में इनकी प्रमुख भूमिका रही थी। स्वयं एक अरब इतिहासकार के मुताबिक़ इनकी अश्वसेना उस समय की सर्वाधिक प्रबल सेना थी। उपसरपंच मनसा देवी ने बताया की बैठक में 10 लाख की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीण दुदा लाल, देवकिशन, सोलाल, पप्पू, दिनेश शर्मा, नन्द लाल शर्मा, कमलेश तेली, शिवराज भडाणा, उपसरपंच मनसा देवी जीएसएस अध्यक्ष देबीलाल गुर्जर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C