तिरूपति बालाजी की सद्भावना यात्रा 2023 रवाना

पंकज पोरवाल | 08 Jan 2023 05:31

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। श्री तिरूपति सेवा मण्डल के तत्वाधान में श्रीमन् नारायण की असीम कृपा से (भगवान श्री व्यकटेंश) श्री तिरूपति बालाजी के दशनार्थ 6 दिवसीय यात्रा रवाना हुई। पं. आशुतोष शर्मा व किशन बंसल ने बताया कि प्रदेश में अमन, चेन, शान्ति की कामना का सन्देश लेकर 275 यात्रियो के जत्थे के साथ सांय 5.15 बजे बालाजी मन्दिर बालाजी मार्केट से वेद मंत्रोच्चार के साथ रवाना हुए। मंडल सदस्य विजय नुवाल व कैलाश आगीवाल ने बताया कि दिनांक 10.01.2023 के तिरूमाला पहुंचकर बालाजी के दर्शन, प्रभात फेरी व भजन संध्या होगी, मण्डली 12.01.2023 को सद्भावना यात्रा सम्पन्न कर भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेगी, जो 14.01.2023 को भीलवाड़ा पहुंचेगें। सदस्य अर्पित अग्रवाल ने बताया कि बस को हरि झण्डी चंचल मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रजनी मालीवाल सचिव नगर विकास न्यास व शहर विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी, ओम नराणीवाल एवं बालाजी मंदिर भक्तों ने बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C