दाल-रोटी खाकर बिगड़ी पांच लोगों की तबीयत, सभी एक ही परिवार के सदस्य, एक की मौत

Dainik bhilwara | 19 Apr 2024 12:24

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। घर की बनी दाल-रोटी खाने से गुरुवार को परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। पांचों पड़ोसी के निजी वाहन से अस्पताल पहुंचे, जहां आज सुबह एक महिला की मौत हो गई। मामला भीलवाड़ा के शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के महलों का मानपुरा गांव का है। पुलिस ने मृतका महिला के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया- मदन सिंह(44) पिता रणजीत सिंह अपने परिवार के साथ गांव के बाहर खेत में बने घर में रहता है। गुरुवार की सुबह घर में उसकी पत्नी पुष्पा कंवर (40) ने काली उड़द की दाल और रोटी बनाई थी। जिसे उनके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों में शामिल दिलीप सिंह(16) पिता मदन सिंह, नंद भंवर कंवर(19) पिता मदन सिंह और शंभू सिंह(29) पिता किशन सिंह ने खाया। उसके करीब दो-ढाई घंटे बाद ही पांचों की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य पड़ोसी की गाड़ी में काछोला हॉस्पिटल पहुंचे। यहां इन सभी की हालत में कोई सुधार नहीं होने के बाद इन्हें भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया ग या।अस्पताल में पुष्पा कंवर ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य सदस्यों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी। डॉक्टरों का कहना है कि अब परिवार के अन्य सदस्यों की हालत खतरे से बाहर है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C