अज्ञात वाहन से टक्कर: युवक की दर्दनाक मौत, मृतक की अभी तक नही हो पाई शिनाख्त

किशन वैष्णव | 07 Aug 2022 09:42

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, फूलियाकलां। थाना क्षेत्र के भीम उनियारा राष्ट्रीय राजमार्ग148डी गुलाबपुरा शाहपुरा रोड पर पनोतिया राज्यास के निकट पेट्रोल पंप के निकट एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर अरवड चौकी प्रभारी शिवराज चौधरी,राकेश भंडारी मौके पर पहुंचे तथा सूचना पर थानाधिकारी दलपत सिंह भी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचित किया, जिसके बाद मृतक के शव को फुलियाकलां सीएचसी पहुंचाया, जहा शव को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार मृतक मंदबुद्धि बताया जा रहा है जिसे आए दिन हाईवे पर घूमता हुआ देखा गया वही मृतक की चप्पल सड़क पर व्यवस्थित खोली हुई है जिससे कयास लगाया जा रहा है की मृतक सड़क पर सोया हुआ था जिसे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।फिलहाल पुलिस को मृतक के परिजनों और मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है पुलिस जानकारी जुटाने का काम कर रही है तथा सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के अनुसार सुबह 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची जिससे लगता है हादसा रात्रि को हुआ है।किसी भी व्यक्ति को मृतक के बारे में जानकारी हो तो तुरंत थाने में संपर्क करे।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C