मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा चारभुजा नाथ के 56 भोग किया अर्पण

पंकज पोरवाल | 14 Apr 2024 06:16

सात जोड़ों के साथ पंडितों द्वारा दुग्धअभिषेक किया, भजन गंगा, ध्वजा अर्पण, महाआरती का हुआ आयोजन

भीलवाडा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं नाडी मोहल्ला महिला संगठन की ओर से यमुना जयंती एवं डॉ अंबेडकर जयंती के अवसर पर लाल चुन्दड साड़ी पहन चारभुजा नाथ के अभिषेक, भजन गंगा छप्पन भोग, ध्वजा अर्पण किया। ट्रस्ट मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि प्रातः सात जोड़ों के साथ पंडितों द्वारा दुग्धअभिषेक, प्रातः 9 से 12 बजे छप्पन भोग दर्शन एवं भजन गंगा, ध्वजा अर्पण, महाआरती का आयोजन हुआ। चारभुजा नाथ को नई पोशाक पहनाई गई। मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष आशा समदानी व सचिव मधु लढा ने बताया कि श्री मारूती नंदन म्युजिकल गुप्र के विष्णु वैष्णव द्वारा भजन गंगा में विशेष प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें महिलाओं ने जमकर भजनों पर खूब नृत्य किया। साथ ही मंडल द्वारा श्री गोपाल द्वारा मंदिर व श्री गुलमंडी श्याम श्री चारभुजा नाथ मंदिर में भी छप्पन भोग प्रसाद एवं पोशाक चढ़ाया गया। इस दौरान स्नेहा काबरा, बिंदु पांण्डिया, उर्मिला राठी, स्नेहलता पटवारी, उषा समदानी, ज्योति समदानी, नीलम नोलखा, मंजू समदानी, दुर्गा सोनी, संध्या समदानी, नमिता डांगी, मंजू सोनी, लीला सोनी, हेमलता, बाली बाई, संतोष गग्गड, सुनीता जागेटिया, पूजा गग्गड, सुमित्रा दरगड, उषा सोमानी, रेखा नुवाल, आशा डाड, अनुपमा मंत्री, रेणु कोगटा, पुष्पा मुंदड़ा, अर्चना गहलोत, चेतना बसेर, संगीता पटवारी, उमा काबरा, संगीता पटवारी, रेनू कोगटा, उषा पटवारी, उषा सोनी, उषा सोमानी, टिना गगरानी, सीमा बिरला, पार्वती लाहोटी, मधुबाला लाहोटी, कृष्ण तोषनीवाल, सुनीता तोतला, शारदा टेलर रतनजी काबरा, कृष्णा तोषनीवाल, सुमित्रा झंवर, भगवती देवी नमिता डांगी, शशि सोमानी, बंसता देवी, लीला सोनी, चंचल छाजेड़ सहित कई सदस्याएं उपस्थित रही।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C