कल मालासेरी आएंगे मोदी: तीन लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद, 95 मिनट मालासेरी डूंगरी पर रुकेंगे

दैनिक भीलवाड़ा | 27 Jan 2023 02:10

दैनिक भीलवाड़ा न्यूजभगवान देवनारायण के 1111वें जन्मोत्सव में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालासेरी डूंगरी आने वाले है। इसको लेकर पिछले 15 दिनों से तैयारियां चल रही थी। शुक्रवार को पीएम मोदी के आने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जहां एक तरफ गुर्जर समाज व भाजपा के नेता मोदी की इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए है। वहीं प्रशासन भी इस कार्यक्रम को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री आने से पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शुक्रवार को भीलवाड़ा पहुंच गए। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से कल के कार्यक्रम को लेकर चर्चा के बाद वे मालासेरी डूंगरी के लिए रवाना हो गए। गुरुवार को पीएम मोदी जिन हेलीकाप्टर से आने वाले। उनका पूर्वाभ्यास किया गया। साथ मोदी के मालासेरी डूंगरी जाने व सभा स्थल तक आने के रूट की भी जांच की गई है। गुरुवार से एसओजी व इंटेलिजेंस ने पूरे क्षेत्र पर नजरे तेज कर दी है।

पीएम मोदी सबसे पहले यज्ञ में आहुति देंगे

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ने बताया कि पीएम मोदी उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मालासेरी डूंगरी आएंगे। वहां सबसे पहले वे मंदिर परिसर में भगवान देवनारायण के दर्शन करेंगे। उसके बाद यज्ञशाला में जाकर हवन में आहुति देंगे। साथ ही नीम के पौधे का रोपण करेंगे। और उसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से पहले मालासेरी डूंगरी कोई प्रधानमंत्री नहीं आया है। पीएम मोदी के आने से मालासेरी डूंगरी का महत्व भी बढ़ जाएगा।

मालासेरी में 95 मिनट रुकेंगे मोदी

पीएम मोदी मालासेरी डूंगरी कार्यक्रम में 95 मिनट देने वाले है। पीएम मोदी 11:25 बजे मालासेरी डूंगरी पहुंचेंगे। यहां वह 12:55 बजे तक रुकने वाले है। और दोपहर 1 बजे वह फिर से रवाना हो जाएंगे।

कई जिलों से बुलवाया रिजर्व जाप्ता

भगवान देवनारायण के इस जन्मोत्सव में करीब 3 लाख लोगों के आने की सम्भावना है। ऐसे में पुलिस की और से भी कड़ी सुरक्षा का इंतजार किया जा रहा है। जिले के सभी थाना प्रभारियों व जाप्ते की ड्यूटी मालासेरी डूंगरी लगाई गई है। साथ ही कई जिलों की पुलिस लाईन से रिर्जव जाप्ते को भीलवाड़ा बुलवाया गया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C