बिजोलिया में शोभायात्रा और विशाल अखाड़ा प्रदर्शन कल

दीपक शर्मा | 29 Mar 2023 06:09

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, बिजोलिया। हर साल की भांति इस साल भी सर्व हिन्दू समाज द्वारा रामनवमी के पर्व पर विशाल शोभायात्रा व अखाड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर तैयारियां चल रही है

रामोत्सव आयोजन सेवा समिति द्वारा श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा राम नवमी के दिन भगवान चारभुजा नाथ से प्रारंभ होकर पंचायत चौक से सब्जी मंडी होकर तेजाजी चौक जाएगी‌। शोभायात्रा के दौरान जगह जगह अखाड़ा पर्दशन भी किया जाएगा। शोभा यात्रा सायं 6 बजे से चालू होगी, जो महाआरती का आयोजन के बाद प्रशाद वितरण किया जायेगा ओर भगवान राम का बेवाण चारभुजा मंदिर पहुँचेगा। 

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C