कल बिजोलिया में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जोशी का स्वागत

दीपक शर्मा | 02 Apr 2023 09:23

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, बिजौलिया। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3 अप्रैल को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आगमन को लेकर विधायक गोपाल लाल शर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया जाएगा।

जयपुर से रवाना होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी टोंक देवली बूंदी कोटा से डाबी होकर बिजोलिया पहुचेंगे, जहा पर उनका विधायक गोपाल लाल शर्मा व भाजपा के पदाधिकारी द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के बिजोलिया क्षेत्र के कहि नेतागण व कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष जोशी का रास्ते मे कहि जगह स्वागत किया जाएगा. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में आने पर कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह है। बिजोलिया के स्वागत के बाद मेनाल लाडपुरा में स्वागत कार्यक्रम है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C