धाकड़ ने घुमंतू जनजाति महासभा की राष्ट्रीय बैठक में लिया भाग

मूलचन्द पेसवानी | 11 Apr 2023 11:53

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा। राष्ट्रीय विमुक्त घुमंतू जनजाति महासभा की राष्ट्रीय बैठक उदासीन टीना आश्रम जयसिंह पुरा मथुरा में प्रदेश अध्यक्ष धाकड़ ने भाग लिया।

डीएनटी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश प्रजापत ने बताया कि उदासीन आश्रम मथुरा उत्तर प्रदेश मैं राष्ट्रीय बैठक में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीराराम बंजारा ने भाग लिया। जिसमें उदासीन टीला आश्रम मैं महायज्ञ कराने को लेकर डीएनटी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी श्रीपाल सिंह नायक व राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमान सिंह बंजारा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश नायक व अरविंद सिंह नायक, योगी सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश नायक, महाराष्ट्र से पूर्व सांसद यवतमाल जिला के हरी बाबू नायक ,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चंद्र नायक व प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड सदस्य महेंद्र सिंह नायक,उत्तर प्रदेश सचिव बृजेश कुमार यादव, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष अजमल बंजारा, आदि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल सिंह नायक व महामंत्री श्रीमान सिंह बंजारा ने कार्य को गति देने के निर्देश दिया तथा बैठक में उदासीन टीला आश्रम के महंत स्वामी हरि शरणानंद महाराज, महंत स्वामी भारतानंद सरस्वती वृंदावन। दूसरे दिन मकदुमपुर मथुरा मे घुमंतू समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में पदाधिकारियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। जिसमें बाल योगी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद गिरी महाराज हरियाणा अंबाला से तथा प्रदेश सचिव बृजेश यादव भी उपस्थित हुए।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C