आज नहीं होगी वन्यजीव गणना:बारिश के चलते एक महीने बाद 4 जून को होगी गणना, तापमान में गिरावट से नहीं मिलता सटीक आंकड़ा

दैनिक भीलवाड़ा | 05 May 2023 11:13

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। बिजौलिया क्षेत्र में आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन होने वाली वन्य जीव गणना अब एक महीने बाद 4 जून को की जाएगी। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश और तापमान में गिरावट के चलते यह आदेश दिया गया हैl

क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार बारिश हो रही है। बारिश से जंगलों में बने वॉटर पॉइंट के साथ ही नेचुरली बने गड्ढों में पानी भर गया हैl। तापमान में भी भारी गिरावट हैl

वॉटर पॉइंट पर गला तर करने नहीं आते जानवर

वैसे इन दिनों गर्मी के चलते जंगली जीव 24 घंटे में एक बार पानी पीने जरूर आते थेl मई महीने में मौसम में ठंडक के चलते यह संभव नहीं हैl बारिश से जंगलों में हर जगह अब पानी भरा हुआ हैl विभाग द्वारा बनाए गए वॉटर पॉइंट पर जानवरों के आने की कोई संभावना नहीं हैl जंगली जानवरों का सटीक आंकड़ा नहीं मिल पाएगाl हालांकि यह आदेश पूरे राजस्थान में निकला हुआ हैl

तीन नाके हैं बिजौलिया में

फिलहाल विभागीय कर्मचारी वन्य जीव गणना के लिए रिवाइज्ड डेट के लिए तैयारियों में हैंl बता दें कि बिजौलिया क्षेत्र में आरोली, तिलस्वां और बिजौलिया में वन विभाग के तीन नाके हैंl हर साल बुद्ध पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना होती रही हैl

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C