शाहपुरा में अणुव्रत समिति की कार्यकारिणी घोषित

मूलचन्द पेसवानी | 02 Jul 2023 05:17

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, शाहपुरा। अणुव्रत समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम सिंह शक्तावत ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नवगठित कार्यकारिणी में शक्तावत ने जितेंद्र पाराशर को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश माली को मंत्री, कैलाश चंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष, गोपाल लाल पंचोली को संगठन मंत्री, दिनेश शर्मा कवि को प्रचार प्रसार मंत्री, संदीप शर्मा को जीवन विज्ञान प्रभारी तथा सुधांशु पाटनी को अणुव्रत क्रिएटिविटी प्रभारी बनाया है। इसके अलावा कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्यों के रूप में समिति के पूर्व अध्यक्ष रहे सोमेश्वर व्यास, रामस्वरूप काबरा, परमानंद प्रमोद, तेजपाल उपाध्याय के अलावा देवेंद्र सिंह बुलिया, रामप्रसाद पारीक, सत्येंद्र मंडेला, मूलचन्द पेसवानी, अखिल व्यास को शामिल किया गया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C