अनिल जैन बने भाजपा भीलवाड़ा विधानसभा संयोजक

पंकज पोरवाल | 15 Jul 2023 05:07

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, भीलवाड़ा। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी रतन लाल गाडरी ने 7 विधानसभा के विधानसभा संयोजक की घोषणा की।

भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गतिशील बनाने के लिए 7 विधानसभा संयोजक की घोषणा हुई जिसमें भीलवाड़ा विधानसभा अनिल जैन, शाहपुरा विधानसभा रघुनंदन सोनी, आसींद विधानसभा फतेह सिंह चारण, मांडल विधानसभा करतार सिंह, सहाड़ा विधानसभा रामेश्वर छिपा, जहाजपुर विधानसभा कन्हैया लाल जाट, करण सिंह बेलवा, मांडलगढ़ विधानसभा अनिल पारीक को नियुक्त किया है।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C