पौधारोपण कर लोगों को किया पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक

दैनिक भीलवाड़ा | 17 Jul 2023 08:34

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज, भीलवाड़ा। हंसमुख बालाजी मंदिर परिसर ,चंद्रशेखर आजाद नगर में पौधारोपण किया गया, जिसमें फलदार छायादार एवं फूलदार पौधे लगाए गए, जिसमें मुख्य अतिथि संकल्प पर्यावरण संरक्षण संस्था के प्रमुख दीपक सुवालका, पर्यावरण मित्र विजय सोनी, एवं पर्यावरण प्रेमी अभिषेक जांगिड़ के सानिध्य में यह पौधारोपण अभियान किया गया!

पर्यावरण मित्र विजय सोनी ने बताया की पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया, इस पौधारोपण कार्यक्रम में निम्न कार्यकर्ताओं जिसमें मुख्य योगदान बालाजी मंदिर परिसर प्रमुख हितेश नाथ एवं निम्न कार्यकर्ताओं चंदन सिंह, कन्हैया लाल, आदित्य जोशी, विनय, कन्हैया, महेश, दीपेश, जतिन, अंश, मोहित, एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा योगदान दिया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C