मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधारोपण

Dainik bhilwara | 10 Aug 2023 07:29

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, रायला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा भारत सरकार चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश को नमन वीरों को वंदन कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान गांगलास द्वारा पौधारोपण किया गया।

स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में 75 पौधे लगाए गए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

आसींद ब्लॉक कोऑर्डिनेटर माधव लाल जाट ने आह्वान किया कि प्रत्येक गांव ग्राम पंचायत ब्लॉक स्तर पर 9 अगस्त से 15 अगस्त तक होगा इस अभियान में वीरों का वंदन पंच प्रण की शपथ, ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान आदि गतिविधियों का आयोजन होगा तथा अपने आसपास में अपने गांव में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण का इस अभियान को सफल बनाएं आज पौधारोपण कार्यक्रम में प्रिंसीपल अशोक कुमार सुहील, बीएलओ गोपाल लाल जोशी, व्याख्याता महावीर प्रसाद जाट, चन्द्र शेखर व्यास, जगदीश सिखवाल, रविशंकर सिखवाल, सोहनलाल बलाई, संजय कुमार व्यास, भैरू लाल रेगर, सीमा भाम्भी, आसींद ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद जाट व माधव लाल जाट, स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा संरक्षक मनीष कुमार सुवालका, उदय लाल रायका, किशन वैष्णव,रतन लाल रेगर, सुरेश जंगलिया आदि युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C