नहीं बनी सहमति: आवरण अनशन का तीसरा दिन, पुलिस-प्रशासन पहुंचा वार्ता के लिए

दैनिक भीलवाड़ा | 03 Oct 2022 09:00

दैनिक भीलवाड़ा न्यूज़, जहाजपुर। कस्बे के उपखंड कार्यालय के बाहर भाजपा नगर अध्यक्ष भेरूलाल टाक स्वास्थ्य केंद्र पर लंबे समय से चल रहे डॉक्टरों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर किया जा रहा आमरण अनशन का आज तीसरा दिन है। आज पुलिस एवं प्रशासन के स्थानीय जिम्मेदार अधिकारी अनशन के स्थल पर पहुंचे, जहां भाजपा नगर अध्यक्ष और वहीं मौजूद भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा से एसडीएम दामोदर सिंह खटाना, सीओ महावीर प्रसाद शर्मा, चिकित्सालय के प्रभारी डॉक्टर नईम अख्तर, थाना अधिकारी दुलीचंद गुर्जर ने वार्ता के दौरान कहा कि चिकित्सालय में रिक्त पद भरे जाएंगे, इस मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। लेकिन नगर अध्यक्ष चल रहे रिक्त पद भरने की मांग करते रहे वार्ता में सहमति नहीं बन पाई है। नगर अध्यक्ष का मौके पर मौजूद प्रशासन के सामने मेडिकल चेकअप भी कराया गया।

भीलवाड़ा मौसम

26.16°Cआंशिक बादल
दिनांक उच्चतम निम्नतम
19/0830.23°C22.74°C
20/0829.97°C22.96°C
21/0828.28°C21.32°C
22/0830.34°C22.13°C